भारत

भारत और मोजाम्बीक के बीच नौसेनिक सहयोग विकसित करने 'आईएनएस सुजाता' पहुंचा मोजाम्बीक

jantaserishta.com
21 March 2023 5:58 PM IST
भारत और मोजाम्बीक के बीच नौसेनिक सहयोग विकसित करने आईएनएस सुजाता पहुंचा मोजाम्बीक
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत और मोजाम्बीक की नौसेनाओं के बीच आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रयास के अंतर्गत भारतीय नौसेना का समुद्री जहाज 'आईएनएस सुजाता', मोजाम्बीक में पोर्ट मापूतो पहुंचा है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक नौसेना का समुद्री जहाज 'आईएनएस सुजाता' दक्षिणी नौसेना कमान के कोच्चि में तैनात है। यहीं से उसकी यात्रा दूर समुद्र में तैनाती के रूप में थी। पोत की अगवानी कैप्टन नितिन कपूर, डीए प्रिटोरिया, कमानडेंट एनआरएन सिवा बाबू, कोस्ट गार्ड अफ्लोट सपोर्ट टीम और मोजाम्बीक नौसेना के कैप्टन फ्लोरेनटिनो होसे नारसिसो ने किया। मोजाम्बीक पहुंचने पर भारतीय पोत का स्वागत मोजाम्बीक के नेवी बैंड और पारंपरिक नृत्यकला प्रदर्शन के साथ किया गया।
यहां आईएनएस सुजाता के कमांडिंग ऑफिसर ने मोजाम्बिक नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल यूजीनियो डायस दा सिल्वा मुआतुका, मापुतो के महापौर एनियास दा कोनसिको कोमिचे, भारत के उच्चायुक्त महामहिम अंकन बनर्जी और कई अन्य सैन्य व असैन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मोजाम्बिक नौसेना के लगभग 40 कर्मियों ने क्रॉस डेक प्रशिक्षण के लिए आईएनएस सुजाता का दौरा किया, जिसमें प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लेना, डाइविंग ऑप्स के बारे में जानकारी, वीबीएसएस और हल्के हथियारों पर प्रशिक्षण, ²श्य संचार और मशीनरी और स्वच्छता का रखरखाव शामिल था।
इस दौरान भारत और मोजाम्बिक, दोनों देशों की नौसेनाओं के कर्मियों के बीच संयुक्त योग सत्र, फुटबॉल मैच जैसी कई अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। आईएनएस सुजाता पर एक स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया था जिसमें कई भारतीय और मोजाम्बिक गणमान्य व्यक्तियों व राजनयिकों ने भाग लिया था।
रक्षा मंत्रालय का कहना है कि मोजाम्बिक के मापुतो में आईएनएस सुजाता की यात्रा ने दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story