भारत

ED ऑफिस में राहुल गांधी से पूछताछ जारी, पुलिस का आया ये बयान

jantaserishta.com
15 Jun 2022 2:59 PM IST
ED ऑफिस में राहुल गांधी से पूछताछ जारी, पुलिस का आया ये बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: कांग्रेस ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है. इसपर पुलिस की सफाई आई है. सागर हुड्डा, स्पेशल CP, दिल्ली ने कहा कि पुलिस ने आज भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. आज की प्रदर्शन के लिए कांग्रेस की ओर से कोई अनुमति नहीं मांगी थी. अभी तक 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस द्वारा लाठी चलाने वाली बात ग़लत है.

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से आज फिर पूछताछ हो रही है. राहुल गांधी से पिछले दो दिनों में ईडी लगभग 18 घंटे की पूछताछ कर चुकी है, इसमें राहुल ने कई सवालों के जवाब दिये हैं.

राहुल गांधी को मिले ईडी के नोटिस के खिलाफ कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है. दोनों दिन राहुल के समर्थन में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है. इस दौरान सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया था.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story