भारत

आज़ादी दिवस के अवसर पर इंकलाबी नौजवान सभा ने मोहीबुल्लापुर में किया सभा का आयोजन

Nil dhankar
15 Aug 2023 2:52 PM IST
आज़ादी दिवस के अवसर पर इंकलाबी नौजवान सभा ने मोहीबुल्लापुर में किया सभा का आयोजन
x

यूपी। भारतीय स्वतंत्रता दिवस के छिहत्तरवें वर्षगाठ पर इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा लखनऊ के मोहीबुल्लापुर में 'आज़ादी और युवाओं के समक्ष चुनौती' विषय पर जनसभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुवात ध्वजारोहण के साथ हुई जिसके बाद 1857 से शुरू हुए आज़ादी के आंदोलन में शहीद क्रांतिकारियों को याद किया गया।

भाकपा-माले लखनऊ जिला प्रभारी कॉमरेड रमेश सिंह सेंगर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की "देश के क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़के जिस आजादी को हासिल किया था वह आज खतरे में है। देश के सत्ता में काबिज भाजपा व आरएसएस लगातार इस देश के युवाओं को नफरत की राजनीति के तरफ धकेल रहे हैं। आज जरूरत पड़ गई है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ही तरह एक दूसरी आजादी की लड़ाई इस देश में लड़ना होगा। इस देश के लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए वह भगत सिंह व अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें और संगठित आंदोलन को विकसित करना होगा ताकि इस देश के युवाओं को, किसानों को, मजदूरों को, दलितों को, और महिलाओं को सही मायने में आजादी मिल सके।" कार्यकर्म आयोजन इंकलाबी नौजवान सभा जिला सह संयोजक नीरज कन्नौजिया ने किया।

सभा को ऐक्टू के तरफ से मधुसूदन मगन, ऐप्वा नेता कमला गौतम, आइसा के आयुष ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन इनौस के प्रदेश सहसचिव राजीव गुप्ता ने किया व अध्यक्षता रामपाल कन्नौजिया ने किया।

Next Story