भारत

इंदौर में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नवाचार

jantaserishta.com
23 Oct 2022 2:04 PM IST
इंदौर में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नवाचार
x
इंदौर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वदेशी को प्रोत्साहित करने के लिये विभिन्न नवाचार किये जा रहे हैं। इसी के तहत इंदौर शहर के दिव्यांगों ने दीपावली के मौके पर विद्युत प्रकाश के लिये झालर निमर्िैत किए हैं। दिव्यांगों द्वारा निर्मित झालरों का विक्रय कलेक्टर मनीष सिंह की पहल पर इंदौर में शुरू हो गया है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने अपील की है कि दिव्यांगों द्वारा निर्मित झालरों को खरीद कर दिव्यांगों का सम्मान बढ़ायें और उन्हें आत्मनिर्भर बनायें। दिव्यांगों द्वारा तैयारी की गई झालरें के विक्रय के लिए उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं और लोगों से अपील की गई है कि इनके द्वारा बनाई गई झालरें खरीदें।
बताया गया है कि दिव्यांगों द्वारा तैयार की गई झालरों का अलग-अलग स्थानों से व्हाटसऐप पर संदेश भेजकर झालरें मंगाई जा सकती है तो वहीं कई स्थानों पर यह झालरें उपलब्ध कराई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story