भारत
मासूम बेटे की निर्मम हत्या, दीवार में बार-बार पटका, खुद पर किया हमला
jantaserishta.com
27 Sept 2025 5:43 PM IST

x
इलाके में हड़कंप.
अलवर: राजस्थान में खैरथल के रामनगर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हो गई. यहां एक व्यक्ति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उसने अपने दो साल के बेटे की दीवार में पटक-पटककर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी कुल्हाड़ी से गंभीर रूप से घायल कर लिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. इसी के साथ एफएसएल टीम ने भी जांच की.
जेरोली थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि रामनगर गांव में रहने वाले साजिद ने अपने 2 साल के बेटे अरहान की हत्या कर दी. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि साजिद ने अपने बेटे को एक कमरे में बंद कर लिया और उसके सिर को दीवार से बार-बार पटका. इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से अपने ऊपर वार कर खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है. साजिद के हालात सामान्य होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी. पुलिस जांच में सामने आया है कि साजिद ने कुछ समय पहले मामूली कहासुनी पर एक व्यक्ति को बुरी तरह से घायल कर दिया था.
तिजारा के डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि परिवादी इस्माइल पुत्र मुंशी खां ने शिकायत की है कि 25 सितंबर को रात करीब 11 बजे साजि ने अपने लड़के को मार दिया. उसके बाद खुद सिर में कुल्हाडी से हमला कर घायल कर लिया. बच्चे को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने कहा कि रात को कमरे का गेट अंदर से बंद था. गेट को तोड़ा गया, उस समय साजिद की पत्नी और सास दोनों कमरे के बाहर रो रही थीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





