भारत

मासूम के साथ छेड़छाड़, FIR दर्ज होने पर बुजर्ग ने दे दी जान, ये है पूरा मामला

jantaserishta.com
9 Jun 2021 3:13 PM IST
मासूम के साथ छेड़छाड़, FIR दर्ज होने पर बुजर्ग ने दे दी जान, ये है पूरा मामला
x

DEMO PIC

मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है...

राजस्थान के धौलपुर जिले के महिला थाना इलाके में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है जहां बीते रविवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पड़ोसी, घर के बाहर खेल रही 18 माह की मासूम को उठा कर ले गया.

बुजुर्ग पड़ोसी बच्ची को एक खंडहर मकान में ले गया जहां मासूम के साथ छेड़छाड़ करने लगा. तभी मासूम की रोने की आवाज सुनकर मासूम का चाचा और पड़ोसी खंडहर मकान में गए, जहां पर मासूम और आरोपी बुजुर्ग पड़ोसी भगवान सिंह को ब‍िना कपड़ों में पाया.
मासूम बच्ची का चाचा उसे लेकर घर आया और घटना के बारे में बताया. जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया.
पीड़‍ित बच्ची के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को महिला थाने में मामला दर्ज कराने के लिए भेजा गया.
महिला थाना पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, तभी 7 जून 2021 को सूचना मिली कि आरोपी भगवान सिंह ने अपने गांव में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली.
पुलिस बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने का मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन बुजुर्ग ने शर्म के मारे सुसाइड कर ल‍िया. पुलिस ने मामले दर्ज कर ल‍िया है.
पुलिस उप अधीक्षक प्रवेंद्र सिंह महला ने बताया कि 6 जून की रात को महिला थाने रिपोर्ट दर्ज होती है कि डेढ़ वर्ष की बच्ची के साथ भगवान सिंह उर्फ़ झल्लो जोक‍ि पड़ोस का रहने वाला है, उसके द्वारा छेड़खानी की गई है. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई तो पता चला क‍ि भगवान सिंह उर्फ़ झल्लो ने अपने पैतृक गांव में सुसाइड कर लिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story