भारत

फिरौती के लिए मासूम की हत्या, फैली सनसनी

jantaserishta.com
6 Feb 2023 3:48 PM IST
फिरौती के लिए मासूम की हत्या, फैली सनसनी
x

DEMO PIC 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इंदौर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में नजदीकी रिश्तेदार ने ही चार करोड़ की फिरौती के लिए मासूम की हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना महू के किशनगंज थाना क्षेत्र की है। यहां के कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के भाई जितेंद्र का छह वर्षीय बेटा हर्ष रविवार की शाम को गायब हो गया। परिजनों ने हर्ष की तलाश की, मगर कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
यह मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने तहकीकात शुरू की और वीडियो फुटेज खंगाले तो इस बात का खुलासा हुआ कि हर्ष अंतिम बार अपने रिश्तेदार जो जितेंद्र की बुआ का लड़का है रितेश के साथ अंतिम बार देखा गया है।
अपहरणकर्ता ने परिजनों को फोन कर चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। इसी दौरान रितेश को पता चल गया कि पूरा मामला पुलिस तक पहुंच गया है, तो उसने अपने साथी विकास के साथ मिलकर मासूम की हत्या कर दी।
ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक भगत सिंह विरदे ने मीडिया को बताया है कि परिजनों को फिरौती के लिए जो फोन आया था, उसको ट्रेस किया, वह नंबर एक दिन पहले ही एक्टिवेट कराया गया था। इसके बाद सीसीटीवी के फुटेज के जरिए आरोपी तक पुलिस पहुंच गई। आरोपियों ने इस बात को स्वीकारा है कि बच्चे के मुंह पर टेप लगाया गया और उसके बाद गला घोट दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story