भारत
गड्ढा बना काल: मासूम की बस से कुचलकर मौत, चालक गिरफ्तार
jantaserishta.com
2 Aug 2023 5:06 PM IST

x
पिता के साथ स्कूल जा रही आठ वर्षीय बच्ची की बस से कुचलकर मौत हो गई।
हैदराबाद: हैदराबाद में बुधवार को एक भीषण दुर्घटना में अपने पिता के साथ स्कूल जा रही आठ वर्षीय बच्ची की बस से कुचलकर मौत हो गई। दिल्ली पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा की छात्रा दिक्षिता अपने पिता के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। यह हादसा बाचुपल्ली में हुुआ।
दोपहिया वाहन सड़क पर एक गड्ढे से टकराने के बाद फिसल गया। पिता और बेटी दोनों सड़क पर गिर गये। बच्ची पीछे से आ रही प्राइवेट बस के पहिये के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे में पिता को भी चोट लगी। हृदय विदारक दृश्य तब देखने को मिला जब मां छोटी बेटी के शव को लेकर सड़क के पास बैठी रही।
पुलिस ने कहा कि बस चालक तेज गति से वाहन चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने चालक को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि हाल ही में भारी बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम अधिकारी समय पर मरम्मत नहीं कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएं हो रही हैं।
Tagsहैदराबादहैदराबाद न्यूज़हैदराबाद पुलिसबसबस एक्सीडेंटHyderabadHyderabad NewsHyderabad PoliceBusBus Accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





