भारत

छत से गिरकर मासूम घायल, खुशियां गम में बदलीं

Shantanu Roy
17 April 2024 12:56 PM GMT
छत से गिरकर मासूम घायल, खुशियां गम में बदलीं
x
पाली। पाली में डेढ़ साल का मासूम खेलते समय 15 फीट ऊंची छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से रविवार देर शाम को जोधपुर रेफर किया गया। जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पाली शहर के सुंदर नगर में दिनेश की बहन की 21 अप्रेल को शादी होनी है। परिवार में खुशी का माहौल था। रविवार शाम को खेलते समय दिनेश का डेढ़ साल का बेटा पुर्वेस छत पर चला गया। जहां बॉलकानी में रैलिंग के बीच गेप से वह मकान के फर्स्ट फ्लोर से करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा। हादसे में मासूम के सिर में अंदरूनी चोट लगी। जिसे परिजन तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

जहां आवश्यक जांचों के बाद प्राथमिक ट्रीटमेंट देने के बाद मासूम की हालत गंभीर देखते हुए उसे जोधपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार घर में खुशी का माहौल था। दिनेश की बहन खुशबू की 21 अप्रेल को शादी होनी है। ऐसे में दिनेश भी कुछ दिन पहले ही अपने बेटे पुर्वेस और पत्नी के साथ मुम्बई से पाली आया था। घर में शादी का माहौल था और ऐसे में बच्चा खेलते हुए छत पर पहुंच गया और इस दौरान रेलिंग के गेप से नीचे गिर गया। इस हादसे ने पूरे परिवार की आंखों में आसू ला दिए। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। और दुआ कर रहे है कि मासूम पुर्वेस को कुछ नही हो। मासूम की हालत देख उसकी मां काफी रो रही थी। जिसे रिश्तेदारों ने संभाला। मामले में बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर दिनेश चौधरी और राजेश कंवर ने बताया कि बच्चे को लाया जब वह बेहोशी की स्थिति में था। प्लस कमजोर थी, सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सिटी स्कैन करवाई। जिसमें सिर में गंभीर चोट दिखी। इसलिए न्यूरो सर्जन नहीं होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया।
Next Story