भारत

मासूम बच्ची ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी, कही यह बात

jantaserishta.com
1 Aug 2022 3:04 PM IST
मासूम बच्ची ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी, कही यह बात
x
 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
लिखा है, ''प्रधानमंत्री जी आपने बहुत ज्यादा महंगाई कर दी है. यहां तक कि मेरी पेंसिल और रबड़ भी महंगी कर दी और मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं.

नई दिल्ली: देश में महंगाई (Inflation) की मार से हर कोई बेहाल है, क्या आम और क्या खास, महंगाई ने हर किसी की कमर तोड़ रखी है. बढ़ती महंगाई को लेकर उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उसने पीएम से पेंसिल, रबड़ और मैगी के बढ़ते दाम की शिकायत की है.

बच्ची का नाम कृति दुबे है और वह पहली कक्षा की छात्रा है. कृति ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, ''प्रधानमंत्री जी आपने बहुत ज्यादा महंगाई कर दी है. यहां तक कि मेरी पेंसिल और रबड़ भी महंगी कर दी और मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं. अब पेंसिल मांगने पर मेरी मां मुझे मारती है. मैं क्या करूं? दूसरे बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं.''
स्कूली छात्रा की यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. बच्ची के पिता विशाल दुबे पेशे से वकील हैं. उनका कहना है कि यह पत्र उनके बेटी की मन की बात है. वह हाल ही में उस समय नाराज हो गई, जब उसकी मां ने उसे स्कूल में पेंसिल खो जाने पर डांटा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story