भारत

मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया, गांव का युवक निकला दरिंदा

jantaserishta.com
29 Nov 2025 5:25 PM IST
मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया, गांव का युवक निकला दरिंदा
x
सांकेतिक तस्वीर
बकरी चराने गई थी.
बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण में एक नौ साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से नदी किनारे बकरी चराने गयी बच्ची से उसके गांव के रहने वाले एक युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया हैं। 27 नवंबर की दोपहर एक बजे घटी इस घटना में बुरी तरह से जख्मी लड़की को गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उसकी सुरक्षा के लिए अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। महिला पुलिस पदाधिकारी को बच्ची से जानकारी लेने के लिए लगाया गया है।
घटना के संबंध में नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर मेराज अंसारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी हैं। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। एफआईआर में लड़की की मां ने बताया है कि उनकी बेटी नदी किनारे बकरी चराने गयी थी। उसी दौरान मेराज अंसारी ने उसे अकेले देख जबरन पास के गड्ढे में ले जाकर बलात्कार किया।
घटना की जानकारी तब लगी जब वहां से लड़की के चाचा गुजर रहे थे। चाचा ने दोनों को देखा और पकड़कर घर पहुंचाया। लड़की खून से लथपथ पड़ी थी। लड़की ने पूछताछ में बताया कि मेराज अंसारी ने उसके मुंह को बांध कर जबर्दस्ती घटना को अंजाम दिया। चाचा पहुंचे तो भागने लगे। घल पहुंचने पर लड़की की मां उसे लेकर लौरिया अस्पताल पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया।
SDPO ने बताया कि पुलिस की देखरेख में बच्ची इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जा रही है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश बना रही है। मेडिकल जांच हुई है। ठीक होने के बाद आगे की कानून कार्रवाई पूरी की जाएगी। किसी भी हालत में आरोपी नहीं बचेगा। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story