भारत
पार्क में मिली मासूम बच्ची, उपचार के लिए नर्सरी में करवाया भर्ती
Shantanu Roy
30 Sept 2023 5:16 PM IST

x
जींद। जींद जिले के नागरिक अस्पताल में ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। परिजन अपनी एक दिन की बच्ची को अस्पताल के पार्क में छोड़कर भाग गए। बच्ची का जैसे ही अस्पताल प्रशासन और यहां कार्यरत कर्मियों को पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सिविल पुलिस तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दी।
बच्ची को नर्सरी में रखा गया है। बच्ची पूरी तरह से ठीक है। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल परिसर की सफाई कर रहे थे। तभी उन्होंने एक बच्ची को कपड़े में लिपटे हुए देखा। उन्होंने सूचना डिप्टी सीएमओ रघुवीर पूनिया को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की और उसे नर्सरी में एडमिट करवाया।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Next Story





