गंगा की बेटी: गंगा नदी में बहते लकड़ी के बक्से में मिली मासूम, रोने की आवाज सुनकर नाविक पहुंचा, फिर...

गाजीपुर. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गंगा नदी (Ganga River) में बहते एक लकड़ी के बक्से में 21 दिन की मासूम बच्ची मिली है. गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके के ददरी घाट के किनारे गंगा में बहते बक्से से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब एक नाविक ने उसे खोला तो वह अवाक रहा गया. बक्से में देवी-देवताओं के फोटो और जन्मकुंडली के साथ एक मासूम बच्ची चुनरी में लिपटी थी. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने लावारिश बच्ची को आशा ज्योति केंद्र पहुंचाया है और जांच में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





