भारत

मासूम की मौत, वजह जानकर लोग रह गए हैरान

jantaserishta.com
18 Sept 2022 12:57 PM IST
मासूम की मौत, वजह जानकर लोग रह गए हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

साइकिल से गिरने पर एक बच्चे को चोट आ गई.
इटावा: साइकिल से गिरने पर एक बच्चे को चोट आ गई. अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया और घर भेज दिया. घर आने के कुछ समय बाद ही मासूम ने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काट दिया. मामले ने ज्यादा तूल पकड़ा तो अस्पताल प्रबंधन ने जांच कराने और दोषी के खिलाफ एक्शन लिए जाने का आश्वासन दिया.
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मामला यूपी के इटावा का है. यहां शुक्रवार की शाम 10 साल का अमन निवासी अड्डा जुहाना, पटेल नगर सिविल लाइन अपने घर के बाहर साइकिल चला रहा था. साइकिल चलाते-चलाते अचानक से अमन गिर गया और मासूम को मामूली चोटें आ गईं.
बच्चे के बाबा रामदास ने बताया कि हम लोग अमन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टर ने अमन को एक इंजेक्शन लगा दिया और दवा देकर घर भेज दिया. घर आने पर अमन की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई.
अमन की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही मानते हुए जमकर हंगामा काटा. परिजन करीब तीन घंटे तक अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर के ऊपर कार्यवाही को लेकर हंगामा करते रहे.
अस्पताल में हंगामा होने की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने काफी देर तक मृतक अमन के परिजनों को समझाया तब कहीं जाकर वो शांत हुए. पुलिस ने परिजनों की मांग पर बच्चे का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाने की मांग रखी.
जिला अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एम.आर्या का कहना है कि बच्चे की मौत की दुखद घटना सामने आई है. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की गलती से बच्चे की जान गई है. हमने उन्हें इसको लेकर जांच करने की बात कही है. जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story