भारत

मासूम को गाड़ी से कुचला, भयानक CCTV फुटेज सामने आया

jantaserishta.com
1 Sept 2024 4:51 PM IST
मासूम को गाड़ी से कुचला, भयानक CCTV फुटेज सामने आया
x
देखें लाइव वीडियो.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां टेंपो के ड्राइवर की लापरवाही ने एक छोटी सी बच्ची की जिंदगी खतरे में डाल दी। दरअसल, बच्ची अपनी बहन के साथ अपने घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। उसी वक्त नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी वहां से गुजर रही थी। वायरल वीडियो के मुताबिक, ड्राइवर ने न सिर्फ बच्ची को टक्कर मारी बल्कि उसके गाड़ी ऊपर चढ़ा दी। वीडियो में यह साफतौर पर देखा जा सकता है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर पर भी ऐक्शन लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कैला भट्टा के इस्लाम नगर में दो साल की बच्ची एलिना दोपहर के 12 बजे के आसपास अपनी बहन के साथ घर के बाहर खड़ी थी। तभी नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी वहां से गुजरी। गाड़ी ने बच्ची को पहले टक्कर मारी। फिर उसका एक पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ा दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। ड्राइवर के खिलाफ बोर्ड ने ऐक्शन लिया है।
गाजियाबाद नगर आयुक्त ने मामले को लेकर कहा, 'संज्ञान में आया है कि दुर्घटनावश गाजियाबाद नगर निगम के कूड़ा कलेक्शन वाहन संख्या UP 14, GT-8323 से वार्ड संख्या 93, इस्लामनगर में 2 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। दिए गए निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायल बच्ची का उपचार संतोष अस्पताल में कराया जा रहा है। साथ ही बोर्ड के ड्राइवर सोनू को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त किया गया है। Medico legal केस के क्रम में ही संबंधित के विरुद्ध FIR भी कराई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story