भारत

घर के सामने से मासूम का अपहरण, कार में आए थे बदमाश, उठा ले गए

Nil dhankar
17 Jun 2026 8:06 AM IST
घर के सामने से मासूम का अपहरण, कार में आए थे बदमाश, उठा ले गए
x
पढ़े पूरी खबर
यूपी। मेरठ में छह साल के एक बच्चे के दिनदहाड़े अपहरण से हड़कंप मच गया है। दरअसल, घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार सवार में उठाकर ले गए। परिजनों ने अमित नाम के युवक को नामजद करते हुए अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने कई टीमें लगाकर बच्चे की तलाश में जुट गई है।

ये मामला बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज गांव का है। यहां रहने वाले गुरुसेवक दुबई में नौकरी करते हैं। उनका छह साल का बेटा अंगदवीर मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अंगदवीर साइकिल चलाकर घर पहुंचा और साइकिल अंदर खड़ी करने के बाद फिर बाहर खेलने निकल गया। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल के पास लगे कैमरा चेक दिया। जिसमें दोपहर 11:32 बजे एक वैगनार कार दिखाई दी। कार के पास अंगद भी नजर आ रहा है। कुछ सेकंड बाद कार हाशिमपुर रोड की ओर जाती दिखाई देती है। पुलिस मान रही है कि बच्चे को इसी वाहन से ले जाया गया। वाहन के रूट को ट्रेस करने के लिए फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, इस मामले में सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। कई टीमें बच्चे की तलाश में लगाई गई हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। प्राथमिकता बच्चे को सकुशल बरामद करना है।

पुलिस को जांच में यह जानकारी भी मिली है कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में पुलिस पारिवारिक रंजिश और संपत्ति विवाद को संभावित कारण मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि बच्चे के अपहरण के पीछे एक से अधिक वजह भी हो सकती हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बच्चे की मां गुरप्रीत कौर और दादी बलविंदर कौर से पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों को भी अलर्ट कर दिया है और सर्विलांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

Next Story