भारत

पटाखा विस्फोट से मासूम की मौत, भाई घायल

jantaserishta.com
3 Oct 2025 8:58 AM IST
पटाखा विस्फोट से मासूम की मौत, भाई घायल
x
दशहरा पर्व की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दशहरा पर्व की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। सड़क किनारे एक पटाखे के फटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यह दिल दहला देने वाला हादसा उस समय हुआ, जब दोनों भाई देवी विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे। घटना बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 9 वर्षीय सूरज और उसका 6 वर्षीय छोटा भाई आकाश देवी विसर्जन के बाद सड़क किनारे पड़े पटाखों के साथ खेल रहे थे। खेल-खेल में आकाश ने एक पटाखा उठा लिया। अचानक पटाखे में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आकाश का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में सूरज को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल दोनों बच्चों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने आकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर किया, लेकिन परिजन कानपुर ले जाने की व्यवस्था कर पाते, उससे पहले ही आकाश ने दम तोड़ दिया।
वहीं, सूरज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सड़क पर पटाखे कहां से आए। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है और हर तरफ शोक की लहर छा गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांववासी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story