भारत

मथुरा जेल के कैदी तैयार कर रहे हर्बल गुलाल

jantaserishta.com
24 Feb 2023 10:43 AM IST
मथुरा जेल के कैदी तैयार कर रहे हर्बल गुलाल
x
मथुरा (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| मथुरा की जेल के कैदी ब्रज क्षेत्र की होली के लिए विशेष हर्बल गुलाल तैयार कर रहे हैं। मथुरा जिला जेल के छह कैदियों ने पर्यावरण के अनुकूल हर्बल रंग तैयार किए हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल से भी कैदियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है।
कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रदेश भर की जेलों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
जेल में अरारोट पाउडर और सब्जियों की मदद से हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। इस कड़ी में पालक को पीसकर उसका हरा रंग निकाल कर तैयार किया जाता है। इसी तरह मेथी को पीसकर हल्का हरा रंग, चुकंदर को पीसकर लाल रंग, हल्दी पाउडर से पीला गुलाल तैयार किया जा रहा है। साथ ही इसमें खुशबू बरकरार रखने के लिए इत्र का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल में हर साल क्विंटल में गुलाल तैयार किए जाते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story