शिवाजी की मूर्ति पर स्याही! 2 राज्यों की सीमावर्ती इलाकों में तनाव बढ़ा, लगाई गई धारा-144, पुलिस अलर्ट

नई दिल्ली: बेंगलुरू में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर स्याही डाले के बाद कर्नाटक-महाराष्ट्र की सीमावर्ती इलाकों में तनाव बढ़ गया है। तनाव को देखते हुए कर्नाटक के बेलागवी में भीड़ जुटाने की मनाही है। बताया जा रहा है कि स्याही फेंकने की यह घटना बुधवार रात की है। महाराष्ट्र के कुछ एक्टिविस्टों ने पिछली रात बेलागवी में सांभाजी सर्किल के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हालांकि, यह प्रदर्शन जल्द ही हिंसा में तब्दील हो गई। हिंसा के दौरान 12 से ज्यादा सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और पत्थर भी फेंके गये। इतना ही नहीं स्वतंत्रता सेनानी संगोली रयानी की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचा गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





