भारत

कोरोना काल में पहल: पुलिस ने की 'ऑक्सीजन बैंक' की स्थापना, लोगों से की ये अपील

jantaserishta.com
6 May 2021 10:11 AM IST
कोरोना काल में पहल: पुलिस ने की ऑक्सीजन बैंक की स्थापना, लोगों से की ये अपील
x
देश के कई राज्यों में अस्पताल कोरोना मरीजों से भरे पड़े हैं.

कानपुर. देश के कई राज्यों में अस्पताल कोरोना मरीजों से भरे पड़े हैं. कोरोना संक्रमण के रोजाना आ रहे लाखों मामलों ने स्वास्थ्य सेवाओं की धज्जियां उड़ा दी है. आलम ये है कि कई मरीज ऑक्सीजन की कमी से अपनी जान गंवा रहे हैं. यूपी के कानपुर जिले में भी कोरोना की दूसरी लहर के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं. कानपुर में भी कई मरीजों को ऑक्सीजन तक नहीं मिल पा रही है.

जिले में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए पुलिस ने एक पहल की है. दरअसल, कानपुर पुलिस ने 'ऑक्सीजन बैंक' की स्थापना की है. ऑक्सीजन बैंक के जरिए जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी.
पुलिस की लोगों से अपील
कानपुर पुलिस ने लोगों से अपील भी की है. पुलिस ने कहा कि जिन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत नहीं हैं वे इसे यहां जमा करा दें, जिससे दूसरों को मदद मिल सके. अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर दान देने वालों को एक रसीद दी जाएगी. इस्तेमाल के बाद सिलेंडर उन्हें वापस कर दिया जाएगा.
यूपी में कोरोना के 31165 नए केस
बता दें कि बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 31165 नए मामले सामने आए. इसके अलावा 24 घंटे में रिकॉर्ड 357 लोगों की मौत भी हुई. कोरोना के बढ़ते कहर के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. अब यूपी में 10 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. इससे पहले उत्तर प्रदेश में लगाया गया आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' 6 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story