भारत

शुरुआती रुझान: महाराष्ट्र और झारखंड में NDA की सरकार, वोटों की गिनती जारी

jantaserishta.com
23 Nov 2024 9:31 AM IST
शुरुआती रुझान: महाराष्ट्र और झारखंड में NDA की सरकार, वोटों की गिनती जारी
x
Election Result 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए को जीत मिलती है या फिर INDIA ब्लॉक अपना परचम फहराने में कामयाब होता है. यह फैसला आज हो जाएगा. सभी की निगाहें आज इन दो राज्यों के विधानसभा नतीजों पर टिकी हुई हैं.
झारखंड के ताजा रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है. 81 सीटों में से 43 में बीजेपी नीत एनडीए आगे चल रहा है. वहीं महाराष्ट्र में भी महायुति ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है. राज्य की 288 सीटों में से फिलहाल महायुति 150 और महाविकास अघाडी 96 सीटों पर आगे है.
वायनाड में प्रियंका गांधी को बंपर बढ़त
वायनाड सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बंपर बढ़त बना ली है. प्रियंका गांधी यहां 24 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. रुझानों में प्रियंका गांधी ने बीजेपी की नव्या हरिदास और सीपीआई के सत्यन मोकेरी को काफी पीछे छोड़ दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story