भारत

मासूम के साथ हैवानियत, आम खिलाने के नाम पर ले गया था आरोपी

jantaserishta.com
30 Jun 2022 10:42 AM IST
मासूम के साथ हैवानियत, आम खिलाने के नाम पर ले गया था आरोपी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही रहने वाले एक पचास वर्षीय व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। शर्मसार करने वाली बात यह है कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का मामा लगता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। चार साल की मासूम बच्ची से रिश्ते में मामा लगने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने बलात्कार किया है। दरिंदगी की शिकार बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल बच्ची अपनी मां के साथ कुछ दिन पहले ही ननिहाल आई थी। सोमवार रात मां उसे नानी के पास छोड़कर किसी काम से गई थी। रात में बच्ची आम खाने के लिए जिद कर रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 50 वर्षीय रिश्ते का मामा आया और बच्ची को आम खिलाने की बात कहकर गोद में उठाकर ले गया। आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया और वहां बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। करीब 15 मिनट तक जब आरोपी बच्ची को लेकर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसके घर पहुंचे।
आरोपी के घर पहुंचे घरवालों ने बच्ची की हालत देखी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जोर-जोर से रो रही बच्ची को संभालकर वे घर ले आए और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है की आरोपी हररोज बच्ची को घर पर खिलाने आता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story