भारत

दिव्यांग लड़की के साथ हैवानियत, मामले में एक्सपर्ट की ली जा रही मदद, ये है वजह

jantaserishta.com
16 Aug 2021 11:22 AM IST
दिव्यांग लड़की के साथ हैवानियत, मामले में एक्सपर्ट की ली जा रही मदद, ये है वजह
x
थाने में पहुंचे परिजन.

राजस्थान के अलवर में घर से निकली दिव्यांग किशोरी के साथ न जाने किसने रेप कर दिया. बदहवास हालत में जब लड़की घर पहुंची, तो परिजनों के होश उड़ गए. वह बहुत कुछ कहना चाह रही है, लेकिन उसकी बातों को कोई समझ नहीं पा रहा है.

परिजनों द्वारा थाने में की गई शिकायत के बाद अब पुलिस आरोपी की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है. दिव्यांग लड़की की भाषा को समझने के लिए एक्सपर्ट का सहारा लिया जा रहा है.
मामला अलवर जिले के बानसूर थाना क्षेत्र का है. यहां 14 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ किसी ने रेप कर दिया. जब किशोरी घर पर बदहवास हालत में घर पहुंची, तो परिजन उसकी हालत देख हैरान रह गए. परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने जिला अस्पताल में किशोरी का मेडिकल कराया.
इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, रेप और एससी/एसटी एक्ट के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि पुलिस को अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किशोरी के साथ ये घिनौनी वारदात को किसने अंजाम दिया.
घटना के बाद अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम पीड़ित किशोरी से मिलने पहुंची. हालांकि पीड़िता क्या बोल रही थी, उसकी बातें पुलिस अधीक्षक भी नहीं समझ पा रही थीं. उन्होंने बताया कि किशोरी दिव्यांग है, वह सही से बोल और सुन नहीं पाती है, जिसकी वजह से कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है. पीड़ित किशोरी के बयान लेने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच डीएसपी सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story