भारत

DSP का अमानवीय चेहरा: फरियादी से पॉलिश करवाया जूता, तस्वीरें वायरल होते ही विभाग में हड़कंप

jantaserishta.com
9 Jan 2021 1:59 PM IST
DSP का अमानवीय चेहरा: फरियादी से पॉलिश करवाया जूता, तस्वीरें वायरल होते ही विभाग में हड़कंप
x
कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उससे आठ सौ रुपये छीन लिये थे.

प्रयागराज. यूपी के प्रयागराज जिले में पुलिस के एक अधिकारी का अमानवीय चेहरा सामने आया है. यहां अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे फरियादी से जूता पॉलिश करवाया गया है. मामला नैनी थाना का है. फरियादी से जूता पॉलिश कराने वाले डिप्टी एसपी शुभम तोड़ी हैं.

डीएसपी साहब नैनी थाना कैंपस में व्यापारियों के साथ बैठक कर रहे थे. इसी दौरान जियालाल नाम का शख्स अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था. जियालाल फुटपाथ पर जूते की मरम्मत और पॉलिश का काम करता है. जियालाल ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उससे आठ सौ रुपये छीन लिये थे. जियालाल इसी शिकायत को लेकर थाने पहुंचा था.
शिकायत सुनना तो दूर डीएसपी ने फरियादी से बदतमीजी की और उससे अपना जूता पॉलिश कराया. जूता पॉलिश कराने के बाद डीएसपी ने उसे भगा दिया. नैनी थाने की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस हरकत के लिए डीएसपी की खूब किरकिरी भी हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story