भारत

अमानवीय चेहरा! पुलिस ने गाड़ी के पीछे स्ट्रेचर पर लाश को बांधकर खींचा, मामले ने पकड़ा तूल तो...

jantaserishta.com
7 Jan 2021 2:07 PM IST
अमानवीय चेहरा! पुलिस ने गाड़ी के पीछे स्ट्रेचर पर लाश को बांधकर खींचा, मामले ने पकड़ा तूल तो...
x
बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी.

झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का अमानवीय चेहरा सामने आया है. यहां पर पुलिस अपनी गाड़ी के पीछे स्ट्रेचर पर लाश को बांधकर हाइवे से थाने ले गई.

दरअसल, मांडू के थाना प्रभारी शशि प्रकाश को रात करीब 12 बजे फोन पर सूचना मिली कि बलसगरा मोड़ के पास एक दुर्घटना हुई है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पेट्रोलिंग पार्टी को भेजा गया.
बाइक सवार रामेश्वर राम की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी. इस हादसे में शव की स्थिति काफी बुरी हो चुकी थी. सूचना के बाद मांडू पुलिस ने मांडू अस्पताल के डॉक्टरों से शव को घटनास्थल से लाने के लिए एंबुलेंस की मांग की, लेकिन एंबुलेंस नहीं थी.
पुलिस अस्पताल से सिर्फ स्ट्रेचर लेकर घटनास्थल पर पहुंची और लाश को स्ट्रेचर पर ही रखकर अपनी गाड़ी के पीछे बांधकर थाने ले आई. पुलिस की इस करतूत को जिले के SP प्रभात कुमार ने गंभीरता से लिया.
उन्होंने बताया कि SDPO रामगढ़ को मामले की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने को कहा है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story