भारत

इंफोसिस ने की अंतरिम लाभांश की घोषणा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की पत्नी को मिलेंगे 64.27 करोड़ रुपये

jantaserishta.com
28 Oct 2022 2:36 PM IST
इंफोसिस ने की अंतरिम लाभांश की घोषणा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की पत्नी को मिलेंगे 64.27 करोड़ रुपये
x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| सॉफ्टवेयर दिग्गज इंफोसिस ने शुक्रवार को वर्ष 2022-23 के लिए शेयरधारकों के लिए 16.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया। इसके तहत ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को 64.27 रुपये का लाभांश मिलेगा। इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता के पास कंपनी के 3,89,57,096 शेयर हैं, जो टेक दिग्गज की कुल चुकता पूंजी का 1.07 प्रतिशत है।
16.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के घोषित अंतरिम लाभांश के अनुसार, उन्हें 64,27,92,084 करोड़ रुपये का लाभांश मिलेगा।
अक्षता मूर्ति ने सुनक से 2009 में शादी की। उनके पास भारतीय नागरिकता है।
इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में प्रति इक्विटी शेयर 16.50 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित करते हुए 10 नवंबर को इसके भुगतान तिथि बताई।
जिन निवेशकों के पास 28 अक्टूबर तक इंफोसिस के शेयर हैं, वे प्रति शेयर 16.50 रुपये के भुगतान के लिए पात्र होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story