भारत
देहरादून के मरीज में इनफ्लुएंजा के वैरियंट H3N2 की पुष्टि, अब तक मिले 15
jantaserishta.com
22 March 2023 4:02 PM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| देहरादून के एक मरीज में इनफ्लुएंजा के वैरियंट एच 3 एन 2 की पुष्टि हुई है, साथ ही अब तक इस वैरिएंट के 15 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 35 वर्षीय मरीज में इनफ्लुएंजा के वैरियंट एच3एन2 की पुष्टि हुई है। यह मरीज पिछले एक सप्ताह से यहां भर्ती है।
मरीज टीबी एंड चेस्ट स्पेशलिस्ट डा. अनुराग अग्रवाल के देखरेख में भर्ती है। दो दिन पहले इसकी रिपोर्ट पाजीटिव आई है।
प्राचार्य(डीन)डा.आशुतोष सयाना के मुताबिक, मरीज की हालत सामान्य है। उनका कहना है कि यह सीजनल इन्फ्लूएंजा है। और घबराने जैसी बात नहीं है। उधर सूत्रों ने बताया कि दून मेडिकल कालेज की लैब में पिछले तीन महीने में करीब 150 से ज्यादा सैंपलों की जांच हो चुकी है। इनमें से 15 से ज्यादा मामले पाजिटिव आ गए हैं। सभी ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





