भारत
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर मंदिरो में श्रद्धालुओं का तांता, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
jantaserishta.com
18 Feb 2023 11:26 AM IST

x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में महाशिवरात्रि पर शनिवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइनें लगी हुईं है। शिवभक्त भगवान शंकर की पूजा कर रहे हैं और शिवलिंग का श्रृंगार कर जलाभिषेक कर रहे हैं। शहर के सेक्टर-100 स्थित वोडा महादेव मंदिर, सेक्टर-48, सेक्टर-19, सेक्टर-22 और सेक्टर 93 गेझा गांव, सिद्ध पीठ साई शनि मंदिर समेत शहर के तमाम शिव मंदिरों में लोग सुबह से ही मंदिरों में बेल पत्र, भांग-धतूरा आदि फल-फूलों से शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस की तरफ से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिवलिंग पर दूध व जल चढ़ाकर भगवान शिव से मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की जा रही है। इस दौरान पुलिस की तरफ से सुरक्षा व ट्रैफिक के बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिर के बाहर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गयी। ट्रैफिक को लेकर भी मंदिरों के नजदीक सिर्फ टू-व्हीलर्स को जाने की छूट दी जा रही है। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर भंडारा का आयोजन किया गया।
नोएडा के सेक्टर-19 में स्थित सनातन धर्म मंदिर के पंडित ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव के पूजन का सबसे बड़ा पर्व है। यह फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस मौके पर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। नोएडा के 93 गेझा गांव, सिद्ध पीठ साई शनि मंदिर में श्रद्धालु फूल माला को लेकर शिव जी को लेकर चढ़ा रहे है। मंदिर प्रबंधन और नोएडा पुलिस प्रशासन तैयारियां पूरी कर चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





