भारत
देश में महंगाई चरम पर है और महिलाएं परेशान हैं: प्रियंका गांधी
jantaserishta.com
16 May 2024 5:01 PM IST

x
फाइल फोटो
रायबरेली: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है और महिलाएं परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमने 10 साल में जो किया, वो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई। जबकि, सच्चाई यह है कि देश में महंगाई चरम पर है, महिलाएं परेशान हैं। खेती महंगी हो गई, किसान आवारा पशु से परेशान है। देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, युवा परेशान हैं। पुरानी पेंशन नहीं मिलने से सरकारी कर्मचारी भी परेशान हैं। जीवन में तरक्की नहीं हुई, सिर्फ लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी माता जी आपकी सांसद रहीं। आज मेरे भाई आपके प्रत्याशी हैं। आपने खुद देखा है कि बीते 20 वर्षों में यहां कई विकास के काम हुए। हमारा और आपका रिश्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं रहा, बल्कि प्रेम-आदर का रहा है। रायबरेली की जनता की राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे।
उन्होंने कहा कि लोग गौमाता की बात करते हैं, लेकिन, यहां के गौशालाओं में गाय के लिए चारा-पानी और छप्पर तक नहीं है। गाय धूप में लेटी रहती है, चारा-पानी न होने से उनकी मौत हो जाती है। छत्तीसगढ़ में भी आवारा पशु की समस्या थी। हमने सरकार में रहते हुए महिलाओं को गौशालाओं में रोजगार दिया। सरकार ने गोबर खरीदी प्रक्रिया शुरू की, जिससे आवारा पशुओं की समस्या हल हो गई। भाजपा सरकार बड़े लोगों का कर्ज माफ कर देती है, लेकिन, एक गरीब किसान 50 हजार का कर्ज नहीं चुका पाता है, उसे खुदकुशी करनी पड़ती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





