भारत
बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठिए पूरे देश को बर्बाद कर रहे : दिलीप घोष
jantaserishta.com
29 March 2026 9:00 AM IST

x
खड़गपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी दलों के उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों की कमियां उजागर कर रहे हैं। इसी कड़ी में खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष लगातार टीएमसी सरकार और ममता बनर्जी पर हमलावर हैं।
भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "बंगाल में चल रही अशांति से पूरा देश प्रभावित हो रहा है। बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठिए और आतंकवादी यहां आते हैं और ये पूरे देश को बर्बाद करते हैं। इसीलिए बंगाल की सीमा को सुरक्षित करने के साथ ही कानून व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। यह जब तक संभव नहीं है, जब तक भाजपा का शासन यहां नहीं होगा और देश में भी शांति नहीं होगा। तृणमूल के चार्जशीट का जवाब बंगाल के लोग देंगे।"
दिलीप घोष ने कहा, "बंगालियों का विश्व भर में सम्मान है। आप (ममता बनर्जी) बिहार, गुजरात से उम्मीदवारों को लाकर टिकट देते हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि कौन किसका समर्थन करता है। इससे पता चलता है कि बंगाली आपके साथ नहीं हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल की जनता के साथ मिलकर काम किया है।"
इसके पहले 18 मार्च को दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में गैस संकट और चुनावी माहौल को लेकर टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बंगाल में गैस की किल्लत की असली वजह कालाबाजारी है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा था कि टीएमसी को अपनी हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए वह भाजपा के कार्यक्रमों में लगातार बाधाएं पैदा कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राम नवमी के दौरान भी कई जगहों पर जानबूझकर तनाव और टकराव पैदा करने की कोशिश की गई। दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर हेरफेर हो रहा है और टीएमसी लोगों को जबरदस्ती अपने साथ वोट डालने के लिए ले जाने की कोशिश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





