भारत

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो को पकड़ा

jantaserishta.com
31 May 2023 9:41 AM IST
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो को पकड़ा
x

DEMO PIC 

इलाके में तलाशी चल रही है।
जम्मू (आईएएनएस)| सेना के सतर्क जवानों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दी, जिसमें एक घुसपैठिया घायल हो गया और दो को जिंदा पकड़ लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, पुंछ जिले के खारी सेक्टर में चेतन पोस्ट के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। इसमें एक घुसपैठिया घायल हो गया और दो जिंदा पकड़े गए।
उनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स के पैकेट बरामद किए गए हैं। सूत्रों ने कहा कि इलाके में तलाशी चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story