भारत
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
jantaserishta.com
16 Feb 2023 11:26 AM IST

x
फाइल फोटो
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। घुसपैठ की कोशिश को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नाकाम कर दिया।
पुलिस ने कहा, पिछली रात कुपवाड़ा पुलिस को मिले विशेष इनपुट के आधार पर, सेना और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सैदपोरा क्षेत्र में भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक समूह को रोका। संयुक्त टीम ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है। तलाश अभी जारी है।
तीन साल पहले भारत और पाकिस्तान द्वारा नए सिरे से किए गए संघर्ष विराम समझौते के लागू होने के बाद संघर्ष विराम उल्लंघनों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इस दौरान पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के कई प्रयासों की सूचना मिली है।
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तान में सीमा पार आतंकी ढांचा बरकरार है और आतंकवादी भारत में घुसने की फिराक में हैं।
Tagsकुपवाड़ाकुपवाड़ा न्यूज़घुसपैठघुसपैठ कोशिश नाकामआतंकी ढेरआतंकीkupwarakupwara newsinfiltrationinfiltration attempt failedterrorists killedterrorists
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





