भारत

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मारा गया एक आतंकी

jantaserishta.com
24 March 2023 12:41 PM IST
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मारा गया एक आतंकी
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के बाद एक आतंकवादी मारा गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना के सूत्रों ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच नए सिरे से हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद से पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में बेशक गिरावट आई हो, लेकिन घुसपैठ की कोशिशें समय-समय पर होती रहती हैं।
सर्दियों के महीनों के दौरान बर्फ की मोटी चादर की वजह से घुसपैठ कम हो जाती है, लेकिन बर्फ पिघलने के बाद घुसपैठ का स्तर बढ़ना शुरू हो जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story