भारत

Uri Sector: उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

jantaserishta.com
5 April 2024 2:48 PM IST
Uri Sector: उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया। सेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
अधिकारियों ने बतााया कि सहुरा नाला में घुसपैठ करने वाले समूह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आतंकवादी को ढेर कर दिया गया। अब दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह नियंंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधियों को भांपते हुए तत्काल उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि दूसरे को बाद में ढेर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया, "घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। मौके पर तलाशी अभियान जारी है।" अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मारे गए आतंकवादी की पहचान की कोशिश हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story