भारत

वाईएसआरसीपी में अंदरूनी कलह, असंतुष्टों ने रोका मंत्री का काफिला

jantaserishta.com
17 Dec 2022 5:28 PM IST
वाईएसआरसीपी में अंदरूनी कलह, असंतुष्टों ने रोका मंत्री का काफिला
x
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) में अंदरूनी कलह सामने आई है। शनिवार को श्री सत्य साईं जिले में पार्टी के लोगों के एक समूह ने एक मंत्री के काफिले को रोका और चप्पलें दिखाई। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना पेनुकोंडा में उस समय हुई जब वन और पर्यावरण मंत्री पेडीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी जिले के दौरे पर थे। वाईएसआरसीपी के असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक समूह मंत्री से मिलने और प्रतिद्वंद्वी समूह के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपने के लिए नेशनल हाइवे 44 पर श्रीकृष्ण देवराय चौराहे के पास इकट्ठा हुआ था। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय विधायक के समर्थक वहां पहुंच गए। इससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों गुटों को खदेड़ने का प्रयास किया। जैसे ही मंत्री का काफिला वहां पहुंचा तो असंतुष्ट गुट ने नारेबाजी की और उसे रोकने का प्रयास किया। इस बीच भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। हाथापाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के वाहन की ओर चप्पल भी दिखाईं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर मंत्री के काफिले का रास्ता साफ किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story