भारत

बेवजह फंसा देवर! भाभी का था अवैध संबंध, ग्रामीणों ने जबरदस्ती करवा दी शादी, फिर...

jantaserishta.com
27 Dec 2020 8:40 PM IST
बेवजह फंसा देवर! भाभी का था अवैध संबंध, ग्रामीणों ने जबरदस्ती करवा दी शादी, फिर...
x

DEMO PIC 

शादी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है.

दरभंगा. बिहार के दरभंगा (Darbhanga) में एक पकड़ौआ (जबरन) विवाह का मामला सामने आया है. विवाह का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक का जबरन विवाह कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक जिस महिला की शादी युवक से हो रही है वो उस युवक की भाभी है. उसका किसी अन्य के साथ अवैध संबंध था जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया इसके बाद महिला के देवर को बलि का बकरा बनाते हुए जबरन उसके साथ शादी करवा दी गई.

मंदिर में हुई इस शादी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है. इस वीडियो में महिला का देवर रोते बिलखते सबसे निवेदन कर रहा है कि उसकी शादी न करवाया जाए लेकिन ग्रामीण और महिला के परिजन जबरन लड़के की शादी करवा देते है. जबरन शादी जिस लड़के की हो रही है वो मोरो थाना क्षेत्र के खरपुरा गांव का बताया जा रहा है, वहीं शादी महिला के गांव सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र सिंहवाड़ा भरवाड़ा गांव के मंदिर की बतायी जा रही है.
शादी के पीछे का कारण महिला का अवैध संबंध है. बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत हो गई है महिला विधवा है और उसका ससुराल में ही किसी अन्य से अवैध सम्बंध था. महिला को उसके गांव के ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया फिर महिला के परिजनों को बुलाया गया और उसके गांव भेज दिया गया, जहां महिला के परिजनों ने महिला के देवर को ही जबरन मंदिर में ले जा कर उसके छोटे देवर से जबरन शादी करवा दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story