भारत

उद्योगपति मुकेश अंबानी सोनिया और राहुल गांधी के घर पहुंचे, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
4 July 2024 3:55 PM IST
उद्योगपति मुकेश अंबानी सोनिया और राहुल गांधी के घर पहुंचे, सामने आई ये वजह
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अंबानी फैमिली में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding) का जश्न शुरू हो चुका है. इस बीच बीच एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) गुरुवार को दिल्ली पहुंचे और राहुल गांधी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और कुछ देर बाद 10 जनपथ स्थित आवास से रवाना हो गए. ऐसा माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी अपने बेटे की शादी का कार्ड देने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर पहुंचे थे.
गौरतलब है कि 12 जुलाई को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होने वाली है. शादी की रस्‍में मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया (Antilia) में बुधवार से ही शुरू हो चुकी है. देश-विदेश से मेहमानों का भी आना जारी है. उम्‍मीद जताई जा रही है कि इसी के मद्देनजर, मुकेश अंबानी, राहुल गांधी को शादी का कार्ड देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के कार्ड बांटे जाने का सिलसिला जारी है. खबरों के मुताबिक, मुकेश अंबानी बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण देने के लिए अचानक सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे थे.अब 12 जुलाई को विवाह, 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा.
इस शादी में बॉलीवुड के सितारों के साथ-साथ स्पोर्ट्स और बिजनेस की दुनिया के बड़े नाम भी शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस शादी में कई इंटरनेशनल आर्टिस्ट परफॉर्म करने वाले हैं. अंबानी परिवार की मैनेजमेंट टीम की इनसे बातचीत चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story