भारत

उद्योगपति अरेस्ट, किराए के घर में नाबालिग लड़कियों को बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
30 Aug 2026 12:22 PM IST
उद्योगपति अरेस्ट, किराए के घर में नाबालिग लड़कियों को बनाया हवस का शिकार
x
जानें पूरा मामला.
चेन्नई: नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन शोषण के मामले में उद्योगपति वीरमणी, उनकी सहयोगी शांति और शांति के पति महेंद्र चिक्कन को गरिफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक 6 अक्टूबर 2025 को चेन्नई में एक अज्ञात व्यक्ति ने चेन्नई पुलिस के एक अधिकारी को शिकायत के साथ एक पेनड्राइव सौंपी थी. कहा गया कि पेन ड्राइव में एक वीडियो है, जिसमें उद्योगपति वीरमणी अपनी सहयोगी शांति के बेडरूम में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन अपराध करते हुए दिख रहे हैं. शिकायत के बाद जब पेन ड्राइव की जांच की गई तो इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति नाबालिग लड़की के साथ यौन अपराध करता पाया गया.
शिकायत के आधार पर चेन्नई पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया. वीडियो की गहनता से जांच हुई तो पता चला कि वीडियो में दिख रहा शख्स चर्चित उद्योगपति वीरमणी है. जांच में पुलिस को पता चला कि तेयनमपेट में एक घर किराए पर लिया गया था, जहां कथित तौर पर कई नाबालिग लड़कियों को लाया जाता था. इस घर के देखरेख की जिम्मेदारी वीरमणी ने अपनी सहयोगी शांति और उसके पति महेंद्र चिक्कन को सौंपी थी. इस घर में कई नाबालिग लड़कियों के साथ यौन अपराध किया गया. इस घर की तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज और नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के सामान भी बरामद किए गए.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें अदालत में पेश किया गया. तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story