भारत

मंदिर में कुआं धंसा: रात भर मिले शव, अब तक 35 की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
31 March 2023 10:01 AM IST
मंदिर में कुआं धंसा: रात भर मिले शव, अब तक 35 की मौत, VIDEO
x
सेना के जवान राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
इंदौर (आईएएनएस)| रामनवमी के मौके पर इंदौर में बावड़ी का छत टूटने से हुए हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और 18 का उपचार जारी है। सेना के जवान राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि रामनवमी के मौके पर गुरुवार को पटेल नगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे और बावड़ी की छत पर बैठकर हवन-पूजन आदि कर रहे थे। इसी दौरान बावड़ी की छत धस गई और उस पर बैठे लोग नीचे गिर गए। लगभग 50 लोग बावड़ी के पानी में जा समाए। इसके बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना को भी राहत और बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। रात भर तलाशी अभियान चला और शवों के मिलने का सिलसिला जारी रहा।
हादसा स्थल पर मौजूद भाजपा के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और 18 लोग घायल हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा और बावड़ी में गिरे लोगों को रस्सियों की मदद से बाहर निकालने का किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे की जांच के आदेशप दिए हैं और कहा कि घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के नि: शुल्क उपचार के साथ 50 हजार रुपये प्रति घायल को प्रदान किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story