भारत

इंदौर नगर निगम ग्रीन बॉड पब्लिक इश्यू जारी करेगा

jantaserishta.com
11 Dec 2022 12:01 PM IST
इंदौर नगर निगम ग्रीन बॉड पब्लिक इश्यू जारी करेगा
x
भोपाल (आईएएनएस)| देश के स्वच्छतम शहरों में मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर अपनी पहचान बना चुकी है, इस शहर में अब सौर उर्जा के बेहतर उपयोग के लिए जलूद पम्पिंग स्टेशन पर 60 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। इस परियोजना के लिए नगर निगम द्वारा ग्रीन बॉन्ड पब्लिक इश्यु जारी किए जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा जारी किए जाने वाले ग्रीन बॉन्ड पब्लिक इश्यु को लेकर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर आईएमसी की पहल की जानकारी दी। भार्गव ने बताया कि किसी भी नगरीय निकाय द्वारा जारी यह बॉन्ड देश का प्रथम ग्रीन बॉन्ड होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताया गया कि वर्तमान में लगभग 25 करोड़ रूपए प्रतिमाह विद्युत पर, पेयजल पम्पिंग और आपूर्ति पर नगर निगम इंदौर द्वारा खर्च किये जाते हैं। इसे कम करने के लिए इंदौर नगर निगम द्वारा लगभग 305 करोड़ रूपए की लागत से जलूद पम्पिंग स्टेशन पर 60 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। यह बॉन्ड लगभग 8.25 प्रतिशत की दर से जारी किए जाएंगे। यह एक ग्रीन प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत की पूर्ति ग्रीन बॉन्ड इश्यु कर की जाएगी। इसे पब्लिक इश्यु से किया जाना प्रस्तावित है।
भार्गव ने बताया कि प्रस्तावित बांड के लिए इंडिया रेटिंग द्वारा एए प्लस और केयर रेटिंग द्वारा एए रेटिंग दी गयी है, जो इस श्रेणी में सर्वोत्तम मानी जाती है।
केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से 20 करोड़ रूपए ब्याज अनुदान प्राप्त होगा, जो लगभग 1.5 प्रतिशत होता है। प्रस्तावित सोलर प्रोजेक्ट कार्बन मैकेनिज्म में भी पंजीकृत है, जिससे निगम को लगभग 84 लाख रुपए वार्षिक की अतिरिक्त आय भी होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story