भारत
कृषि कार्य समूह की प्रथम कृषि प्रतिनिधि बैठक के आतिथ्य के लिए इंदौर तैयार
jantaserishta.com
12 Feb 2023 5:23 PM IST

x
नई दिल्ली: तीन दिवसीय कार्यक्रम, प्रथम एडीएम का आयोजन 13-15 फरवरी 2023 के दौरान इंदौर में किया जाएगा। इस बैठक में जी20 सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग सौ प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण पोषक अनाज और इसके मूल्यवर्धित खाद्य उत्पादों के साथ-साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन के स्टॉल होंगे। कृषि कार्य समूह के प्रथम एडीएम के दौरान, कृषि संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए पहले दिन दो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। दूसरे दिन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाग लेंगे, जिसके बाद सहभागी सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच सामान्य चर्चा होगी।
तीसरा दिन एडब्ल्यूजी के प्रमुख प्रदेय उत्पादों पर विचार-विमर्श के लिए समर्पित होगा। यह एक तकनीकी सत्र होगा जिसमें सभी संबंधित सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से चर्चा और भागीदारी होगी।
कार्यक्रम के दौरान, शिष्टमंडलों को राजवाड़ा महल की हेरिटेज वॉक और मांडू किले के भ्रमण के माध्यम से समृद्ध भारतीय इतिहास का अनुभव प्राप्त होगा। भव्य रात्रि भोज और सांस्कृतिक प्रदर्शनों से भारतीय व्यंजनों एवं संस्कृति का आस्वादन प्रदान किया जाएगा।
Tagsइंदौरइंदौर न्यूज़भारत की जी20 अध्यक्षताजी20 अध्यक्षताजी20IndoreIndore NewsIndia's G20 PresidencyG20 PresidencyG20
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





