भारत

भाजपा के पक्ष में जोड़-तोड़ के लिए एक उद्योगपति सक्रिय, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा

jantaserishta.com
15 Nov 2022 6:45 PM IST
भाजपा के पक्ष में जोड़-तोड़ के लिए एक उद्योगपति सक्रिय, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा
x

फाइल फोटो

कांग्रेस विधायकों के पाला बदलने की चर्चाएं जोरों पर हैं.
इंदौर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के कुछ कांग्रेस विधायकों के पाला बदलने की चर्चाएं जोरों पर हैं, इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के पक्ष में जोड़-तोड़ के लिए इंदौर के एक उद्योगपति के सक्रिय होने का दावा किया है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में इंदौर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा की। इस मौके पर संवाददाताओं ने कांग्रेस के कुछ विधायकों के दलबदल करने की आशंका पर सवाल किया जिस पर उन्होंने कहा, भाजपा के पास पैसे की कमी है क्या? जो बिकाऊ थे वह बिक गए जो टिकाऊ थे वो टिके हुए हैं। मेरे पास इतनी सूचना जरूर आई है कि इंदौर के एक उद्योगपति जय शाह के पास गए थे और उनको यह बताया गया कि मैं कुछ जोड़-तोड़ कर सकता हूं।
वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश के कुछ भाजपा विधायकों के कांग्रेस के संपर्क में होने के दावे के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा हमारे संपर्क में सब कोई रहता है।
ज्ञात हो कि राज्य में दो साल पहले कांग्रेस के 22 विधायकों के दल बदल करने के कारण कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी। राज्य में अगले साल विधानसभा के चुनाव है, वहीं 20 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आने वाली है। इस दौरान कांग्रेस केा एक बार फिर बड़ा झटका लगने की बात कही जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story