
इंदौर : इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में सिटी बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। दंपती शापिंग करने के लिए जा रहे थे तभी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला गिरी और बस उसके ऊपर से निकल गई। पुलिस ने सिटी बस को जब्त कर लिया …
इंदौर : इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में सिटी बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। दंपती शापिंग करने के लिए जा रहे थे तभी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला गिरी और बस उसके ऊपर से निकल गई। पुलिस ने सिटी बस को जब्त कर लिया है। घटना आईपीएस स्कूल के पास की है।
एक साल पहले ही हुई थी शादी
राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि निकिता अपने पति नवीन जैन के साथ बाइक पर जा रही थी। उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही सिटी बस का पहिया निकिता के ऊपर से गुजर गया। मौके पर एंबुलेंस को बुलाया गया। अस्पताल पहुंचने के पहले उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक निकिता का पति भी पेशे से ड्राइवर है। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।
लगातार हो रहे हादसे
इंदौर में खतरनाक स्पाट की सूची में भी यह स्थान है जहां पर हादसा हुआ है। डीमार्ट और आईपीएस स्कूल के आसपास के क्षेत्र में लगातार कई हादसे हो चुके हैं। पिछले दिनों इंदौर के पूर्व कलेक्टर इलैया राजा टी ने इंदौर के खतरनाक स्पाट की सूची बनवाई थी जिसमें यह क्षेत्र भी शामिल था। यहां पर बस, ट्रक और डंपर की टक्कर से कई लोग जान गंवा चुके हैं।
