भारत

LoC पर अंधाधुंध फायरिंग, पाकिस्तानी सेना द्वारा तोपों का इस्तेमाल, भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान

jantaserishta.com
7 May 2025 8:19 AM IST
LoC पर अंधाधुंध फायरिंग, पाकिस्तानी सेना द्वारा तोपों का इस्तेमाल, भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान
x
Operation Sindoor: भारत की तीनों सेनाओं ने आंतक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया है. वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इंडियन एयरस्ट्राइक को 'कायराना' बताया है. पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाया पाकिस्तान LoC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. 6-7 मई की रात को पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अपनी चौकियों से बिना उकसावे के गोलीबारी और तोपखाने से गोले दागे. इस अंधाधुंध फायरिंग और गोलाबारी में तीन नागरिकों की जान चली गई. भारतीय सेना ने इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है.
भारतीय एयरस्ट्राइक में 90 आतंकियों की मौत
इंडियन आर्मी की एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों में 80-90 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए हैं. बहावलपुर और मुरीदके में लगभग 25-30 आतंकवादी मारे गए हैं, जो सबसे बड़ी दो जगहें हैं. भारतीय एजेंसियां अन्य आतंकी शिविरों में मौजूद तादाद की पुष्टि कर रही हैं.
पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?
पाकिस्तान पर इंडियन आर्मी द्वारा की गई एयरस्ट्राइक पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं. पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो. पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए. जय हिन्द!"
पाक सीमा से सटे इलाकों में हाई अलर्ट
हरियाणा और पंजाब के सभी एयरबेस पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के सभी सरहदी जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. भारत-पाक के बढ़ते तनाव को देखते हुए पठानकोट जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है. डिप्टी कमिश्नर ने अगले 72 घण्टों तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है.
जम्मू के 5 जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद
इंडियन आर्मी के द्वारा पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक किए जाने के बाद मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे. पठानकोट में सभी स्कूल 72 घंटे के लिए बंद रहेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null