भारत
अचानक कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर मची भगदड़, जानें क्या हुआ ऐसा?
jantaserishta.com
28 Jun 2023 10:28 AM IST

x
नकाबपोश अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की।
रांची: झारखंड के पलामू में नेशनल हाइवे-98 की कंस्ट्रक्शन साइट पर बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने मंगलवार दोपहर को अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी का एक कर्मी शिवजी दास घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पलामू स्थित राजा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। फायरिंग की वारदात से इलाके में दहशत है। माना जा रहा है कि रंगदारी की मांग को लेकर वारदात अंजाम दी गई है। पलामू जिले में इस साल रेलवे और रोड कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग-उत्पात-मारपीट की तीन-चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
एनएच-98 पर निर्माण कार्य करा रही शिवालय कंपनी के एचआर प्रबंधक अनुराग चौबे के अनुसार, मंगलवार दोपहर पिपरा थाना के चपरवार स्थित कंस्ट्रक्शन साइट पर तीन नकाबपोश एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और बगैर कुछ कहे अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इससे भगदड़ मच गई। इस दौरान एक कर्मी शिव दास को गोली लगी। पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा के अनुसार, इस वारदात के पीछे अवैध वसूली की मंशा रखने वाले आपराधिक तत्वों का हाथ हो सकता है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





