भारत

सोजत की इंदिरा देवी पालरिया को मेहंदी की जैविक खेती के लिए किसान सम्मान मिला

Shantanu Roy
11 Sep 2023 11:10 AM GMT
सोजत की इंदिरा देवी पालरिया को मेहंदी की जैविक खेती के लिए किसान सम्मान मिला
x
पाली। पाली सोजत शहर की महिला किसान इंदिरादेवी को मेहंदी की जैविक खेती के लिए शुक्रवार को जैविक मंत्रालय की ओर से किसान सम्मान दिया गया। उन्हें इस पुरस्कार में तीस हजार रुपए की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र मिला। इंदिरा देवी सोजत के समाजसेवी मदन छोटे वाला की पत्नी और युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष पालरिया की मां हैं। ये अपने 100 बीघा से ज्यादा के खेत में पिछले 10 साल से ऑर्गेनिक तरीके से मेहंदी की खेती कर रही हैं l मेहंदी की जैविक खेती को देखने के लिए यहां विदेश से भी कई मेहंदी व्यापारी आ चुके हैं l इंदिरा देवी बताती हैं कि वह अपने खेत में मेहंदी की खेती जैविक पदार्थ के जरिए करती हैं l फसलों की सुरक्षा के लिए वह किसी भी प्रकार की कीटनाशक दवाइयां का उपयोग नहीं करती।
कृष्ण जन्माष्टमी इस बार पाली में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अपने नन्हें मुन्ने बच्चों को राधा-कृष्ण के स्वांग में सैकड़ों परिजनों ने सजाया और उनके फोटो, वीडियो और रील सोशल मीडिया पर अपलोड किए। शहर के बाजार में इस बार राधा-कृष्ण के कपड़े, हार, बांसूरी, जूतियां भी खूब बिकी। इससे पहले पाली में गुरुवार सुबह शोभायात्रा निकाली गई। सोमनाथ महादेव मंदिर के बाहर सहित शहर में कई जगह युवाओं ने दही हांडी फोड़ी। शाम को शहर के कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घड़ी में जैसे ही रात के 12 मंदिरों और कई मोहल्लों में सजे पांडाल में कान्हा जन्म की रस्म निभाई गई।
घंटे-घड़ियाल, ढोल-नगाड़े, झांझ-मजीरे और मृदंग बजने लगे। शंख की मंगल ध्वनि के बीच पंच गव्य के अभिषेक के साथ पूजन किया गया। शहर के गीता सत्संग भवन, गोपीनाथ मंदिर, रघुनाथ मंदिर, वेंकटेश मंदिर, खौड़ का बास चारभुजा मंदिर में श्रद्धालुओं ने कान्हा जन्म पर नंदलाल भगवान श्रीकृष्ण के जैकारे लगाए। कई श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे तो कई जने इस अनमोल पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। मंदिरों में श्रद्धालुओं को मिश्री-माखन और पिंजरी का प्रसाद दिया गया। उसक बाद शहरवासी घर की और रवाना हुए। जिन्होंने व्रत रखा था उन्होंने घर जाकर व्रत खोला। शहर के पानी दरवाजा से वंकटेश मंदिर तक को मेले जैसा माहौल रात। रात 12 बजे भैरूघाट चौराहे पर युवाओं ने दही हांडी फोड़ी। कई मंदिरों में रात 12 बजे तक भजन कीर्तन भी हुए।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story