भारत
इंडिगो ने दिल्ली और चीन के ग्वांगझू के बीच डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट सर्विस की शुरू
jantaserishta.com
11 Nov 2025 4:52 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने दिल्ली से चीन के ग्वांगझू के बीच डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट सर्विस शुरू कर दी है। यह नया रूट दो देशों के बीच डायरेक्ट कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा।
चीन का ग्वांगझू दक्षिणी चीन में एक बड़ा बिजनेस और मैन्युफैक्चरिंग सेंटर है, ऐसे में एयरलाइन की ओर से यह प्रयास भारत की राजधानी को एक महत्वपूर्ण बिजनेस हब से कनेक्ट करने को लेकर अहम माना जा रहा है।
इस रूट के लिए इंडिगो की ओर से ए320नियो एयरक्राफ्ट संचालित किया जाएगा, जो भारत से चीन की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक किफायती, सुविधाजनक और कंफर्टेबल ट्रैवल एक्सपीरियंस होगा।
इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पीटर एल्बर्स ने कहा, "कोलकाता-ग्वांगझू फ्लाइट्स के सक्सेसफुल रिलॉन्च के बाद हम इस नई डेली कनेक्टिविटी के साथ इंडिगो की मौजदूगी का चीन में विस्तार कर बेहद खुश हैं। सबसे बड़े डोमेस्टिक हब दिल्ली से चीन का यह रूट ट्रैवल ऑप्शन को मजबूत करेगा। साथ ही, दोनों देशों भारत और चीन के बीच इकोनॉमिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रेरित करेगा।"
इस नए रूट से चीन का ग्वांगझू इंडिगो के 90 से अधिक डेस्टिनेशन वाले एक बहुत बड़े डोमेस्टिक नेटवर्क से जुड़ेगा, जिसके साथ चीन में रहने वाले लोगों को भारत में आने की सुविधा मिलेगी। इंडिगो और चाइना सदर्न एयरलाइंस ने मंगलवार को एक कोडशेयर पार्टनरशिप और आपसी सहयोग एग्रीमेंट के लिए एक एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते के साथ चाइना सदर्न एयरलाइंस भारत में बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध करवा सकेगी, जबकि इंडिगो कस्टमर्स भी ग्वांगझू से आगे चाइना सदर्न एयरलाइंस के बड़े नेटवर्क से कनेक्ट कर पाएंगे। हालांकि, एयरलाइन का कहना है कि यह डेवलपमेंट अभी रेगुलेटरी अप्रूवल के अधीन है।
इस पार्टनरशिप का उद्देश्य साथ चीन-भारत के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर ट्रैवल एक्सपीरियंस देना है। चाइना सदर्न एयरलाइंस के प्रेसिडेंट और सीईओ हान वेनशेंग ने कहा, "चाइना सदर्न एयरलाइंस भारतीय बाजार की विकास क्षमता को बहुत अधिक महत्व देती है। इंडिगो के साथ सहयोग से हम एक-दूसरे से अधिक से अधिक लाभ ले सकेंगे और ट्रैवल प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज उपलब्ध करवा सकेंगे। साथ ही, दोनों देशों के बीच इकोनॉमिक, सांस्कृतिक और एविएशन से जुड़े आदान-प्रदान को एक नई गति दे सकेंगे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





