भारत
बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से अब उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट, मुंबई व दिल्ली जाना होगा आसान
jantaserishta.com
26 Oct 2024 3:00 PM IST

x
पटना: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए अब इंडिगो की विमान भी उड़ान भरेगी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब इंडिगो की फ्लाइट दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन, जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। यह सेवा एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
इसकी जानकारी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। उन्होंने शनिवार को बताया कि इसके लिए टिकट की बिक्री जल्द शुरू होने वाली है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी और इस एयरपोर्ट पर उनका भरोसा कम हो रहा था। इस संबंध में मैंने 21 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानियों को दूर करने तथा रनवे का विस्तार कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। इंडिगो को टाइम स्लॉट उपलब्ध कराने में उनका भी सहयोग रहा।"
इसके बाद 23 सितंबर को दिल्ली में हमारे आवास पर इंडिगो के स्पेशल डायरेक्टर के साथ मुलाकात में दरभंगा एयरपोर्ट से कंपनी की उड़ान सेवा शुरू करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई थी। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब इंडिगो विमान दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन, जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। यह सेवा एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि इंडिगो की उड़ानें शुरू होने से दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों को दिल्ली और मुंबई की उड़ान के लिए अधिक विकल्प मिल पाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





