अयोध्या से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट, जानें सब कुछ

अयोध्या: अयोध्या से दिल्ली के लिए पहली उड़ान 30 तारीख को शुरू हो रही है। यह उड़ान प्रमुख निजी एयरलाइंस इंडिगो शुरू करने जा रही है। इसकी बुकिंग बुधवार की देर शाम शुरू हो गई। शुरुआती टिकट की कीमत 7081 रुपये है। इंडिगो सूत्रों के अनुसार उड़ान संख्या 6ई 2129 दिल्ली केलिए अयोध्या से 30 दिसम्बर को शाम 1600 बजे उड़ान भरेगी। यह उड़ान 1715 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6ई 2128 1155 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी जो 1355 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेगी।
शुरुआती उड़ान 30 के बाद ट्रायल के तौर पर 6 जनवरी और 10 जनवरी को अयोध्या और नई दिल्ली के बीच संचालित होगी। इसके बाद 11 जनवरी से यह एक नियमित उड़ान के तौर पर आने जाने लगेगी। पहली उड़ान उद्घाटन केलिए होगी। जब नियमित उड़ान शुरू होगी तो यह दिल्ली के आगे अहमदाबाद तक जाएगी। वहीं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। घरेलू उड़ानों में इंडिगो का अयोध्या 86वां गंतव्य होगा। आगे लोड के आधार पर उड़ानों की संख्या और बढ़ सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






