भारत
इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी समस्या आई, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
jantaserishta.com
4 April 2023 9:44 AM IST

x
फ्लाइट में 137 पैसेंजर्स सवार थे.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| इंडिगो की बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट को मंगलवार को तकनीकी खराबी के बाद हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट की हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुबह 6.10 बजे इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
अधिकारियों ने कहा कि वाराणसी जाने वाली उड़ान संख्या 6ई897 में 137 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई897 को एहतियात के तौर पर हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। पायलट ने तकनीकी खराबी देखी और एहतियात के तौर पर हैदराबाद के लिए डायवर्ट कर दिया। विमान इस समय हैदराबाद में है और आवश्यक निरीक्षण से गुजर रहा है।"
"किसी और देरी से बचने के लिए, यात्रियों को वाराणसी ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।"
इससे पहले 10 मार्च को बेंगलुरू से लखनऊ जाने वाला एआईएक्स कनेक्ट विमान तकनीकी समस्या के चलते उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाईअड्डे पर लौट आया।
सरकारी सूचना के अनुसार, 2021-202 के दौरान विभिन्न विमानों में तकनीकी खराबी की कुल 1,090 घटनाएं दर्ज की गई हैं।
विमान के संचालन के दौरान तकनीकी खराबी का अनुभव होता है और ये विमान में लगे सिस्टम या उपकरण या पुर्जो के अनुचित कामकाज या खराबी के कारण हो सकता है।
विमान के आगे संचालन से पहले निर्माता द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन के आधार पर ऑपरेटर तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए कार्रवाई करते हैं।
Tagsइंडिगो फ्लाइटइंडिगो फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंगइमरजेंसी लैंडिंगशमशाबाद एयरपोर्टindigo flightindigo flight emergency landingemergency landingshamshabad airport
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





